Khabar Jara hatke छह बार मरकर जिंदा हुआ शख्स : तंजानिया के स्माइल अजीजी छह बार मरकर वापस जिंदा हो चुके है। अब इस चमत्कार की वजह से सभी ने उनका बहिष्कार कर दिया है । छह बार मौत को मौत कैसे दी इस्माइल पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक, पहली बार वर्किंग साइट पर हुए एक्सीडेंट में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। लेकिन अंतिम संस्कार से पहले मुर्दाघर में उन्हें होश आ गया था। इसके बाद मलेरिया,कार दुर्घटना ,सांप के काटने और घर में आग लगने जैसी घटनाओं में भी उन्हें मरा हुआ मान लिया गया था । इसके बाद भी वह जिंदा हो गए। लोगों ने काला जादू मानकर बहिष्कार कीया इस चमत्कार से डरकर लोगों ने इस्माइल पर काला जादू करने का आरोप लगाया । डर की वजह से पड़ोसियों ने उनके घर में आg भी लगा दी थी। इन सब से परेशान होकर स्माइल अब मैनलैंड से दूर टूटे-फूटे घर में अकेले रहते है। खेती ,खाना पकाना और साफ सफाई करके अपना गुजारा करते हैं